4000 Se Kam Keemat Ke Smartphone Ki List
दोस्तों जब से रिलायंस जिओ ने भारतीय टेलिकॉम इंडस्ट्रीज में कदम रखा है, तब से भारतीय टेलिकॉम बाज़ारत में हड़कंप मच गया है, रिलायंस जिओ से मुकाबला करने के लिए बाकी टेलिकॉम ऑपरेटर ने कमर कस लि है, जिओ को
कड़ी टक्कर भारत की पॉपुलर टेलिकॉम ऑपरेटर एयरटेल से मिल रहा है, एयरटेल ने जिओ से मुकाबला करने के लिए एक से बढ़कर एक प्लान और ऑफर पेश कर रह है, इस प्राइस बार में अगर किसी का फयदा हो रहा तो है ग्राहक, पहले एक जीबे डाटा के लिए जितना पैसा खर्च करना पड़ता था उतने पैसे में जियो के आने के बाद 70 जीबे डाटा तो मिल ही रहा है साथ ही साथ कालिंग तो बिलकुल मुफ्त हो गई है,
कड़ी टक्कर भारत की पॉपुलर टेलिकॉम ऑपरेटर एयरटेल से मिल रहा है, एयरटेल ने जिओ से मुकाबला करने के लिए एक से बढ़कर एक प्लान और ऑफर पेश कर रह है, इस प्राइस बार में अगर किसी का फयदा हो रहा तो है ग्राहक, पहले एक जीबे डाटा के लिए जितना पैसा खर्च करना पड़ता था उतने पैसे में जियो के आने के बाद 70 जीबे डाटा तो मिल ही रहा है साथ ही साथ कालिंग तो बिलकुल मुफ्त हो गई है,
लेकिन आज हम बात रिलायंस जिओ या किसी और टेलिकॉम कंपनी की नहीं करने वाले है आज हम बात करने वाले है 4G वोल्टी स्मार्टफोन के बारे में.
रिलायंस जियो के आने के बाद 4G स्मार्टफोन की डिमांड बढ़ती ही जा रही है कालिंग और डाटा प्राइस वार के बाद अब स्मार्टफोन में प्राइस वार शुरू हो चूका है, सभी स्मार्टफोन कम्पनिया एक से एक स्मार्टफोन भारतीय बाज़ार में उतर रही है, प्रीमियम रेंज के साथ साथ मिडिल और लोअर रेंज के स्मार्टफोन भारतीय बाज़ार में बहुत तेज़ी से लांच होते जा रहे है,
लेकिन दोस्तों आज हम बार करने जा रहे है लोअर बजट के स्मार्टफोन के बारे में क्योंकि प्रीमियम बजट के स्मार्टफोन खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं होती परन्तु लोअर बजट के स्मार्टफोन हर वो इंसान खरीद सकता है जो स्मार्टफोन इस्तेमाल करना चाहता है, लौ बजट के स्मार्टफोन का एक और बड़ा फायदा यहाँ है की अगर ये स्मार्टफोन गुम या चोरी भी हो जाये तो भी उतना दुःख नहीं होता है,
तो आइये हम आपको पांच ऐसे स्मार्टफोन की लिस्ट आपको बताने जा रहे है जो 4000 रूपये से कम कीमत में भारतीय बाज़ार में मौजूद है.
4000 Se Kam Keemat Ke Smartphone Ki List
1. Micromax Bharat 2 Plus - माइक्रोमैक्स भारत 2 प्लस स्मार्टफोन भारतीय बाज़ार में 3,925 रूपये में उपलब्ध है, ये स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर मौजूद है, जहा से आप इस स्मार्टफोन को खरीद सकते है, इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की बात करे तो इस स्मार्टफोन में 4 इंच की WVGA डिस्प्ले दिया गया है इसके डिस्प्ले की रेज्युलेशन 480x 800 पिक्सेल है, इस फ़ोन में 1 जीबे जी रैम दिया गया है और इसकी इंटरनल स्टोरेज 8 जीबी की है, माइक्रोमैक्स भारत 2 प्लस स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज का क्वाड कोर प्रोसेसर लगाया गया है, इसका बैक कैमरा 5 मेगापिक्सेल का है और फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सेल का है, बैटरी की बात करे तो इस स्मार्टफोन में 1600 एमएएच बैटरी दी गई है, ये स्मार्टफोन 2G, 3G और 4G वोल्टी नेटवर्क सपोर्ट करता है.
2. Intex Aqua Style III - इंटेक्स एक्वा स्टायल III स्मार्टफोन भारतीय बाज़ार में 3,999 रूपये में उपलब्ध है, ये स्मार्टफोन भी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है, वहा से आप इस स्मार्टफोन को खरीद सकते है, इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करे तो इस स्मार्टफोन में 5 इंच की FWVGA डिस्प्ले दिया गया है इसके डिस्प्ले की रेज्युलेशन 480x 854 पिक्सेल है, इस फ़ोन में 1 जीबी रैम दिया गया है और इसकी इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी की है, इंटेक्स के इस स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज का क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है, इस फोन का बैक कैमरा 5 मेगापिक्सेल का है और फ्रंट कैमरा भी 5 मेगापिक्सेल का है, बैटरी की बात करे तो इस स्मार्टफोन में 2500 एमएएच बैटरी दी गई है, ये स्मार्टफोन 2G, 3G के साथ साथ 4G वोल्टी नेटवर्क भी सपोर्ट करता है.
3.Lava A76+ 4G - लावा ए76 प्लस 4G स्मार्टफोन की अभी मौजूदा समय कीमत 3,999 रूपये है, इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करे तो इस स्मार्टफोन में 4.5 इंच की FWVGA डिस्प्ले दिया गया है इसके डिस्प्ले की रेज्युलेशन 480x 854 पिक्सेल है, इस फ़ोन में 1 जीबी रैम दिया गया है और इसकी इंटरनल स्टोरेज 8 जीबी की है, इंटेक्स के इस स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज का क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है, इस फोन का रियर कैमरा 5 मेगापिक्सेल का है और फ्रंट कैमरा भी 5 मेगापिक्सेल का है, इसके बैक और फ्रंट दोनों कैमरा एलईडी फ़्लैश दिया गया है, लावा ए76 प्लस 4G फ़ोन की बैटरी की बात करे तो इस स्मार्टफोन में 1850 एमएएच की बैटरी दी गई है, ये स्मार्टफोन 2G, 3G,4G के साथ साथ 4G वोल्टी नेटवर्क भी सपोर्ट करता है.
4.iVooMi Me 2 - इस स्मार्टफोन की कीमत इस समय भारतीय मार्केर्ट में 3,999 रूपये है इस मोबाइल को आप ऑनलाइन शॉपिंग साइट प्लिप्कार्ट से अभी खरीद सकते है, इस स्मार्टफोन में फीचर्स के तौर पर 4.5 इंच के डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेज्युलेशन 480x 854 पिक्सेल है, चार हज़ार से कम कीमत के इस स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम दिया गया है और इंटरल स्टोरेज के लिए 16 जीबी रोम दिया गया है, इसके प्रोसेसर की बात करे तो इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड कोर का प्रोसेसर लगाया गया है, कैमरा फीचर्स के तौर पर इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, इस फ़ोन की बैटरी 2000 एमएएच की है, ये स्मार्टफोन 4G वोल्टी के अलावा 2G, 3G और 4G चारो नेटवर्क सपोर्ट करता है.
5.Swipe Elite 4G - स्वाइप इलीट 4G स्मार्टफोन भारतीय बाज़ार में 3,4 99 रूपये में उपलब्ध है, ये स्मार्टफोन अभी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है, वहा से आप इस स्मार्टफोन को खरीद सकते है, इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करे तो इस स्मार्टफोन में 5 इंच की FWVGA डिस्प्ले दिया गया है इसके डिस्प्ले की रेज्युलेशन 480x 854 पिक्सेल है, इस फ़ोन में 1 जीबी रैम दिया गया है और इसकी इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी की है, जिसे यूज़र 64 जीबी के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ा भी सकता है, स्वाइप के इस हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज का क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है, ये स्मार्टफोन एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगा पर चलता है, इस फोन का बैक कैमरा 8 मेगापिक्सेल का है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सेल का है, बैटरी पावर की बात करे तो इस स्मार्टफोन में 2500 एमएएच बैटरी दी गई है, स्वाइप का ये स्मार्टफोन 2G, 3G के साथ साथ 4G वोल्टी नेटवर्क भी सपोर्ट करता है.
अगर आप भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए सोच रहे है और आपका बजट 4000 रूपये से कम का है तो आपको हमारा ये पोस्ट जरूर काम आएगा, अगर आपका और भी कोई सवाल,सुझाब या कोई शिकायत हो तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताये।






No comments:
Post a Comment