विवो स्मार्टफोन अपने कैमरा क्वालिटी को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहा है, जब भी हम किसी के हाथो में विवो का स्मार्टफोन देखते है, तो ये अंदाजा हम जरुर लगाते है की इस स्मार्टफोन का कैमरा जरुर अच्छा होगा, और ये सही भी है क्योंकि विवो स्मार्टफोन ब्रांड ने अपने अच्छे कैमरा क्वालिटी को लेकर ज्यादातर स्मार्टफोन ग्राहकों में एक अच्छी इमेज बना ली है।
आज हम आपको विवो के एक नए लांच हुए स्मार्टफोन के बारे में बताएँगे, विवि के इस नए स्मार्टफोन का नाम विवो वि7 है, इस पोस्ट में हम आपको इस स्मार्टफोन के जुडी हर जानकारी देने वाले है, ताकि आप ये जानकारी पढकर अपना नया स्मार्टफोन खरीदते समय यह सुनिश्चित कर सके की जिस फीचर्स के लिए आप ये स्मार्टफोन खरीद रहे है वो सारी इसमें मोजूद है या नहीं।
Vivo V7 smartphone full specification and feature
⇒डिस्प्ले
विवो के इस नए स्मार्टफोन की डिस्प्ले 5.7 इंच की फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले है और इसके डिस्प्ले की रेज्यूलेशन 720x1440 पिक्सेल है, और इसके पिक्सेल की डेंसिटी 282 पीपीआइ है, साथ ही इसके डिस्प्ले को कोर्निंग गोर्रिला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।
⇒प्रोसेसर और ओएस
इस स्मार्टफोन में प्रोफेसर के तौर पर 1.8 गीगाहर्ट्ज ओक्टा कोर स्नैपड्रैगन 450 का प्रोसेसर लगाया गया है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 का जीपीयू लगाया गया है विवो का यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 7. 1.2 नूगा पर चलेगा, वैसे नुगा अब लेटेस्ट नहीं रहा इससे भी ज्यादा लेटेस्ट एंड्राइड ओरियो आ चूका है, लेकिन इस स्मार्टफोन में आपको नूगा से ही संतुष्ट रहना पड़ेगा।
⇒रैम और इंटरनल मेमोरी
विवो के इस नए स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम दिया गया हैं और स्टोरेज के लिए 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है और सबसे अच्छी बात यह है इसमें डेडिकेटेड स्लॉट दिया गया है जिससे कि आप इस स्मार्टफोन में अलग से माइक्रो एसडी कार्ड भी लगा सकते हैं।
⇒कैमरा
विवो का स्मार्टफोन अपनी कैमरा क्वालिटी के लिए जाना जाता है, वैसे ही यह नये स्मार्टफोन में भी अच्छे कैमरा फीचर दिए गए हैं इस स्मार्ट फोन के बैक में 16 मेगापिक्सल सेंसर का कैमरा दिया गया है और इस स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है, जो की बहुत अच्छी पिक्चर क्वालिटी देता है इसके साथ साथ इसके कैमरे में कई सारे अच्छे फीचर दिए गए हैं जैसे कि टच फोकश, फेस डिटेक्शन, एचडीआर, पैनोरमा ऑटोफोकस, LED फ्लैश इत्यादि।
⇒सेंसर और कनेक्टिविटी फीचर्स
विवो बी7 स्मार्टफोन में सेंसर के तौर पर फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर, कंपास, जायरोस्कोप जैसे सेंसर दिए गए हैं और कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई 802.11 वी/जी/एन, वाईफाई डायरेक्ट, डीएलएनएस, हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए जीपीएस, ग्लोनास, एफ़ऍम रेडिओ विथ रिकॉर्डिंग जैसे फीचर दिए गए हैं।
बैटरी और फिजिकल डायमेंशन
इस सेल्फी स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 3000 एमएएच की अच्छी बैटरी दी गई है इसकी बैटरी नॉन रिमूवेबल है, इस मोबाइल के फिजिकल डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 149.3 mm, चौड़ाई 72.8 mm और मोटाई 7.9 mm है इस स्मार्टफोन का वजन 139 ग्राम है।
⇒कीमत
विवो वी 7 स्मार्ट फोन की कीमत 18,990 रुपए है और इस स्मार्टफोन को ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर से खरीद सकते हैं यह स्मार्टफोन अभी फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है, हालांकि इस स्मार्ट फोन की कीमत बजट फोन सेगमेंट में थोड़ा ज्यादा लगता है, क्योंकि कुछ स्मार्टफोन ब्रांड तो 10 से 15000 कीमत पर 4जीबी रैम के साथ-साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन मार्केट में उतार चुकी है लेकिन हां अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तब तो हम आपको यही स्मार्टफोन लेने की सलाह देंगे।
आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें या आपको किसी और स्मार्टफोन के बारे में जानकारी चाहिए तो वह भी हमें बताएं हम आपको बहुत ही जल्दी उसका जवाब देंगे।

No comments:
Post a Comment