Friday, November 24, 2017

Redmi 5A के स्पेशिफिकेसन , फीचर्स और कीमत

Xiaomi Redmi 5a

दोस्तो आज हम आपको चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी के एक नए स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे है, जिसका नाम रेडमी 5ए है, वैसे इस स्मार्टफोन को भारत मे पिछले महीने यानी अक्टूबर में ही लांच कर दिया गया है, लेकिन इस स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते एक नए कलर में लांच किया गया है, पिछले महीने लांचिंग के समय इस स्मार्टफोन को तीन कलर शैम्पेन गोल्ड, प्लेटिनम सिल्वर ग्रे और रोज गोल्ड कलर में बाज़ार में उतारा गया था। अब इस स्मार्टफोन के लेक ब्लू कलर वेरियंट को लांच कर दिया गया है।

शाओमी ब्रांड भारत मे एक मोस्ट पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड बन चुका है, सैमसंग के बाद इस स्मार्टफोन ब्रांड का ही नंबर आता है, वैसे शाओमी का बहु चर्चित स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 तो साल 2017 में सैमसंग को पछाड़कर भारत मे बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन बन गया है, भारतीय बाज़ार में और ज्यादा पकड़ बनाने के लिए ही शाओमी एक के बाद एक स्मार्टफोन और उन स्मार्टफोन के कई सारे कलर वेरियंट बहुत तेज़ी से भारतीय बाज़ार में उतारे जा रही है। रेडमी 5ए का ये नया कलर वेरियंट इसी मार्केटिंग पालिसी का हिस्सा नज़र आता है।

अब हम आपको रेडमी 5ए के फुल स्पेसिफिकेसन, फीचर और कीमत के बारे में नीचे बताने जा रहे है।

डिस्प्ले

रेडमी 5ए में 5 इंच की एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, इसके डिस्प्ले की रेज्युलेशन 720x1280 पिक्सेल है, और इस फ़ोन के डिस्प्ले के पिक्सेल की डेंसिटी 294 पीपीआई है,

प्रोसेसर

शाओमी ने अपने इस नए स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर 1.4 गीगा हर्ट्ज का क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 का प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, इस फोन में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 का जीपीयू लगाया गया है, यह स्मार्ट फोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 7.1 नूगा पर चलता है, और यह शाओमी का खुद का ऑपरेटिंग स्क्रीन MIUI 8 पर चलता है जिसे कंपनी ने जल्द ही MIUI 9 अपडेट देने का वादा किया है, MIUI9 का अपडेट कई सारे शाओमी के स्मार्टफोंस में मिलना शुरू भी हो गया है।

रैम और इंटरनल मेमोरी

रेडमी 5 स्मार्टफोन में 2 जीबी की रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है इस स्मार्टफोन के इंटरनल स्टोरेज को 256 जीबी के माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है, वैसे तो यह स्मार्टफोन 1 ड्यूल सिम स्मार्टफोन है, लेकिन जब आप इस स्मार्टफोन में माइक्रो एसडी कार्ड का इस्तेमाल करेंगे तो फिर इसमें सिर्फ एक सिम का इस्तेमाल कर पाएंगे क्योंकि इसका सिम स्लॉट हाइब्रिड है।

कैमरा

रेडमी 5ए स्मार्ट फोन में 13 मेगापिक्सल का बैक कैमरा दिया गया है जबकि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है इसके कैमरे में एलईडी फ्लैश के साथ साथ जियो टैगिंग, टच फोकस, फेस और स्माइल डिटेक्शन, एचडीआर और पैनोरमा जैसे कैमरा फीचर दिए गए हैं। वैसे इस स्मार्टफोन के कैमरे की क्वालिटी बहुत अच्छी नहीं बताई जा रही है लेकिन इसके कीमत के अनुसार से कैमरे की क्वालिटी ठीक बैठती है।

Xiaomi Redmi 5a


सेंसर और कनेक्टिविटी फीचर

इस फोन में एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे जरूरी संसद दिए गए हैं और कनेक्टिविटी फीचर के तौर पर, जैसा की हमने आपको पहले ही बताया ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ साथ वाईफाई, हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए जीपीएस, ग्लोनास आईआर ब्लास्टर, FM रेडियो और माइक्रो यूएसबी 2.0 जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए जा रहे हैं।

बैटरी और फिजिकल डायमेंशन

इस स्मार्ट फोन में पावर बैकअप के लिए 3000 एमएएच की नॉन रिमूवेबल बैटरी दी गई है, अब एक नजर इस के फिजिकल डायमेंशन पर भी डाल लेते हैं अगर इसकी फिजिकल डायमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 140.4 mm, चौड़ाई 70.1 mm और मोटाई 8.4 mm है, इस स्मार्टफोन का वजन 137 ग्राम है।

कीमत - 5,999 रुपये

दोस्तों आपको हमारी आर्टिकल कैसा लगा हमें जरूर नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर किसी भी नए गैजेट जैसे कि स्मार्टफोन कंप्यूटर,टैबलेट या लैपटॉप के बारे में आपको जानकारी चाहिए तो भी आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं हम बहुत ही जल्दी उसका जवाब देने की कोशिश करेंगे।

No comments:

Post a Comment