Sunday, November 19, 2017

Xiaomi Redmi Y1 फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

Xiaomi Redmi Y1


चीन की स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी में भारत में एक नया स्मार्टफोन रेड्मी वाई 1 लांच कर दिया है, ये स्मार्टफोन  खसकर के सेल्फी लवर के लिए बनाया गया है, शाओमी ने पहली बार अपने स्मार्टफोन में 16 मेगा पिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया है, तो आइये हम आपको इस स्मार्टफोन के बारे में बिस्तृत जानकारी देते है।

Redmi Y1 Smartphone को शुरुआत में गोल्ड, डार्क ग्रे, सिल्वर और रोज गोल्ड कलर में बाजार में उतारा गया है
 Redmi Y1 स्मार्टफोन मैं 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है और इसकी डिस्प्ले को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है, इस स्मार्टफोन केडिस्प्ले की रेज्युलेशन 720x1280 पिक्सेल है, इस स्मार्टफोन में मल्टी टच फंक्शन भी दिया गया है।

अब बात करते हैं इस स्मार्टफोन में दिए जा रहे हैं प्रोसेसर के बारे में तो आपको बता दें Redmi Y1 स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज का क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 का प्रोसेसर लगाया गया है, और जीपीयू के तौर पर ऐड्रेनों 505 का उपयोग किया गया है,  Redmi Y1 स्मार्टफोन को स्मूथ रनिंग देने के लिए स्मार्ट फोन में 4 जीबी की रैम दी गई है वैसे यह स्मार्टफोन दो रैम वैरियंट में बाजार  उतारा गया है पहला 3 जीबी रैम 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट और दूसरा 4जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट, 3 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन की कीमत 8,999 रुपये है और 4 जीबी रैम वाले फोन की कीमत 10,999 रुपये है जो कि बाज़ार में उपलब्ध अन्य ब्रांड के स्मार्टफोन के मुकाबले काफी किफायती है।

अब बात करते हैं इस स्मार्टफोन में दिए जा रहे कैमरा के बारे में आपको बता दें इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का बैक कैमरा दिया गया है जो फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस, LED फ्लैश, जियो टैगिंग, टच फोकश जैसे फीचर्स से लैस है, इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है इसका फ्रंट कैमरा जो कि शाओमी ने पहली बार अपने स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।

कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर इस नए Redmi Y1 स्मार्ट फोन में वाई फाई 802.11,  ब्लूटूथ 4.0,  FM रेडियो, हॉटस्पॉट,  जीपीएस और इंफेरेड पोर्ट जैसे अच्छे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए जा रहे हैं।

सेंसर के तौर पर इस स्मार्टफोन  में फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास सेंसर दिए जा रहे हैं ।

अब बात करते हैं इस स्मार्टफोन में दिए जा रहे हैं बैटरी के बारे में तो आपको बता दें इस स्मार्टफोन में 3080 एमएएच की नॉन रिमूवेबल बैटरी दी गई है।

 अगर हम Redmi Y1 स्मार्टफोन के फिजिकल डायमेंशन की बात करे तो Redmi Y1स्मार्टफोन की  लंबाई 153 mm, चौड़ाई 76.2 mm और मोटाई 7.7 mm है इस स्मार्टफोन का वजन 153 ग्राम है।

No comments:

Post a Comment