Wednesday, November 22, 2017

फ़ोन को फ़ास्ट करने के तरीके


फ़ोन को फ़ास्ट करने के तरीके

नमस्कार दोस्तो, जैसा कि हम सब जानते है कि स्मार्टफोन आजकल हमारे जिंन्दगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है, स्मार्टफोन ने हमारी जिंदगी को काफी आसान बना दिया है आप अपने स्मार्टफोन से कई ऐसे काम मिनटों में कर सकते हैं जो करने के लिए पहले काफी समय देना पड़ता था इसीलिए स्मार्टफोन यूजर की संख्या दिन-प्रतिदिन लाखों-करोड़ों में बढ़ती जा रही है अगर आप भी एक स्मार्टफोन यूज़र है तो हो सकता है कभी न कभी आपने भी अनुभव किया होगा की आप जितनी तेजी से अपने स्मार्टफोन में कोई काम करना चाहते हैं वह हो नहीं पाता है क्योंकि कुछ कारणों से स्मार्टफोन की स्पीड कम हो जाती है और एक कम स्पीड वाले स्मार्टफोन या हैंग होने वाले स्मार्टफोन को यूज करने में बहुत ही दिक्कत होती है आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपने धीमा हो चुके हैं स्मार्टफोन को फास्ट बना सकते हैं।

एक स्मार्टफोन के धीमा होने के कई सारे कारण होते हैं नीचे हम आपको उन महत्वपूर्ण कारणों को बारे में बताएंगे जिसके कारण एंड्रॉयड स्मार्टफोन धीमा हो जाता है जिसे पढ़कर आप अपने स्मार्टफोन को फास्ट बना सकते हैं

फ़ोन को फ़ास्ट करने के तरीके

1. गैरजरूरी एप्लीकेशन इंस्टॉल इंस्टॉल होना - अगर आपने भी अपने स्मार्टफोन में गैरजरूरी एप्लीकेशन इंस्टॉल करके रखा हुआ है तो आप इसे अनइंस्टॉल कर दें क्योंकि गैरजरूरी एप्लीकेशन के कारण भी Android स्मार्टफोन की स्पीड कम हो जाती है अगर आप अपने स्मार्टफोन में कोई भी एप्लीकेशन डाउनलोड करते हैं तो वह एप्लीकेशन आपके स्मार्टफोन की इंटरनल मेमोरी इस्तेमाल करता है जिसके कारण Android स्मार्टफोन स्लो होने लगता है।

2. बैकग्राउंड में चल रहे एप्लीकेशन  - Android स्मार्ट फोन को फास्ट करने का यह तरीका भी काफी कारगर साबित होता है जैसा की हम सभी जानते हैं जब भी कोई एप्लिकेशन हम अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में खोलते हैं और फिर एकाएक होम बटन के द्वारा बंद कर देते हैं तो वह एप्लीकेशन आपके स्मार्टफोन के बैकग्राउंड में चलती रहती है जिससे कि आपका स्मार्टफोन स्लो हो जाता है, इसलिए जब कभी भी आप अपने स्मार्टफोन में कोई एप्लीकेशन इस्तेमाल करें उसके बाद जब कभी भी उसे आप बंद करें तो प्रॉपर्ली बंद करें नहीं तो वह बैकग्राउंड में चलती रहेगी और आपके स्मार्टफोन को स्लो कर देगी।

3. स्मार्टफोन को अपडेटेड नहीं रखना - अगर आपका स्मार्टफोन पूरी तरह से अपडेटेड नहीं है तो उसकी परफॉर्मेंस स्लो होने लगती हैं इसलिए आप हमेशा अपने स्मार्टफोन को पूरी तरह से अपडेटेड रखें, अपडेटेड का मतलब यह हुआ कि जब भी कोई नया सॉफ्टवेयर वर्जन आपके स्मार्टफोन में आ जाए तो आप तुरंत उसे डाउनलोड करके अपडेट कर ले, आपके स्मार्टफोन में अपडेटेड सॉफ्टवेयर वर्जन आया है या नहीं यह चेक करने के लिए सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन की सेटिंग में जाएं उसके बाद "About Phone"पर क्लिक करें फिर सॉफ्टवेयर वर्जन पर क्लिक करें क्लिक करने के बाद वहां पर आपको पता चल जाएगा कि आपके स्मार्टफोन का सॉफ्टवेयर लेटेस्ट है या नहीं अगर पहले से ही लेटेस्ट सॉफ्टवेयर आपके स्मार्टफोन में होगा तो वहां पर लिखा हुआ आएगा " No update available, और अगर आपका फ़ोन का सॉफ्टवेर लेटेस्ट नही है तो वहाँ पर लिखा हुआ आएगा " New update available please download"

4. एप्लिकेशन को अपडेटेड नहीं रखना - कोई भी स्मार्ट फोन स्लो होने का यह भी एक महत्वपूर्ण कारण है आपके स्मार्टफोन में जितने भी एप्लीकेशन मौजूद हैं उसे आप जरूर चेक कर लें की इन सभी एप्लीकेशन का कोई अपडेट तो नहीं आया है अपडेट आया है या नहीं यह चेक करने के लिए आप सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में फ्री इंस्टॉल एप्लीकेशन Google Play Store पर जाएं वहां पर आप माय ऐप्स पर क्लिक करें क्लिक करने के बाद आपके स्मार्टफोन में इंस्टॉल सभी एप्लीकेशन की लिस्ट आपको दिखाई देगी और जिस जिस एप्लीकेशन का नया अपडेट आया हुआ है उस एप्लीकेशन के सामने अपडेट लिखा हुआ आएगा बस फिर क्या आप उन सभी एप्लीकेशन को अपडेट कर लें ऐसा करने से आपके स्मार्टफोन की स्पीड में काफी फर्क आपको दिखाई देगा।

5. होम स्क्रीन को ज्यादा एडिट करना - दोस्तों बहुत सारे लोगों को आपने देखा होगा अपने होम स्क्रीन पर बहुत सारे एप्लीकेशन और विजेट लगाकर रखा हुआ है, और वॉलपेपर भी लाइव लगा हुआ है दोस्तों आप अपने स्मार्टफोन को जितना सिंपल और साफ सुथरा रखेंगे आपका स्मार्टफोन उतना ही तेज चलेगा हां यह अलग बात है कि तरह तरह के विकेट और लाइव वॉलपेपर किसे पसंद नहीं है लेकिन इस बात का ध्यान आप जरूर रखें इन सब चीजों से आपके स्मार्टफोन की स्पीड कम हो सकती है इसलिए जहां तक हो सके अपने स्मार्टफोन में नॉर्मल वॉलपेपर लगाएं और ज्यादा विजेट ना लगाएं।


ऊपर दिए कारणों से आपका स्मार्टफोन धीमा होने लगता है, इसलिए आप ऊपर दिए गए उपायों को धयान से पढकर उस पर अमल करे, ऐसा करने से आपके स्मार्टफोन की स्पीड जरुर बढ जाएगी, और दोस्तों अगर आपके मन में और कोई सवाल या सुझाब है तो मुझे निचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में जरुर बताये.

No comments:

Post a Comment