Friday, December 1, 2017

Micromax Bharat 5 स्पेशिफिकेसन, फीचर और कीमत

Micromax Bharat 5

Micromax Bharat 5 | माइक्रोमैक्स भारत 5
भारत की पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी माइक्रोमैक्स ने शुक्रवार को अपने भारत सीरीज का नया स्मार्टफोन माइक्रोमैक्स भारत 5 लांच कर दिया है, इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दीया जाने वाला 5000 एमएएच की बैटरी है, कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी कम से कम 8 दिनों तक का स्टैंड बाय टाइम देगी,  भारत-5 स्मार्टफोन को एनसीआर
सिटी गुरुग्राम में एक लाइव इवेंट के जरिए लांच किया गया है इस नए स्मार्टफोन को गुरुवार को लॉन्च हुआ शाओमी रेडमी 5ए स्मार्टफोन का कंपिटेटर माना जा रहा है, उस लाइव इवेंट में यह भी जानकारी दी गई है कि आने वाले अगले दो महीनों में माइक्रोमैक्स भारत 5  स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वेरियंट माइक्रोमैक्स भारत 5 प्लस और माइक्रोमैक्स भारत 5 प्रो को भी लॉन्च किया जाएगा, कंपनी का यह भी दावा है कि 2018 के पहले क्वार्टर में Micromax कम से कम 60 लाख भारत सीरीज के स्मार्टफोन बेचेगी। इस स्मार्टफोन को रेडमी 5ए स्मार्ट फोन का कंपिटेटर इसके लिए माना जा रहा है क्योंकि इन दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स काफी एक दूसरे से मिलते हैं प्राइस रेंज भी करीब करीब एक जैसा ही है, भारत 5 स्मार्टफोन की कीमत रेडमी 5ए स्मार्टफोन से पांच सौ रुपये कम ही है। माइक्रोमैक्स भारत 5 स्मार्टफोन को 5,555 रुपये में लांच किया गया है, जबकि शाओमी रेडमी 5ए स्मार्टफोन को 5,999 रुपये में लांच किया गया है।

शुक्रवार के इस लाइव इवेंट में माइक्रोमैक्स कंपनी की तरफ से यह भी कहा गया है कि Micromax bharat 5 स्मार्टफोन को सिर्फ और सिर्फ ऑफलाइन स्टोर पर ही उपलब्ध कराया गया है इसके ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध कराए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, वैसे हमे पूरी आशा है कि इस नए स्मार्टफोन को जल्द ही ऑनलाइन स्टोर में भी लिस्ट कर दिया जाएगा।

माइक्रोमैक्स के भारत सीरीज के इस स्मार्टफोन को खरीदने पर वोडाफोन के तरफ से कई सारे लुभावने ऑफर भी दिया जा रहा है, माइक्रोमैक्स और वोफफोन के करार के तहत  Micromax Bharat 5 स्मार्टफोन को खरीदने वाले ग्राहक को 50 जीबी डेटा फ्री में दिया जाएगा, फिर चाहे वह वोडाफ़ोन का  पुराना ग्राहक हो या नया ग्राहक हो इसके डाटा प्लान के बारे में यह जानकारी मिली है कि नया Micromax Bharat 5 स्मार्टफोन को खरीदने के साथ एक जीबी डाटा लेने पर उसके साथ 10 जीबी डाटा अतिरिक्त दिया जाएगा वह भी पूरे 5 महीनों तक, इस तरह हर महीने  10 जीबी डाटा मिलने पर आपको 5 महीनों में 50 जीबी डाटा मुफ्त में मिल जाएगा।

अब बात करते हैं Micromax Bharat 5 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में तो जैसा कि मैंने आपको पहले ही बताया है कि इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी जानेवाली 5000 एमएएच की बैटरी और उसके साथसाथ एंड्रॉयड 7.0 नूगा है, नीचे हम आपको इस स्मार्ट फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

Micromax Bharat 5 Specification, feature amd price
Micromax Bharat 5


डिस्प्ले- Micromax के नए स्मार्ट फोन में 5.2 इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले दी गई है और इसके डिस्प्ले की रेज्युलेशन 720x1280 पिक्सेल है, जबकि इसके डिस्प्ले की पिक्सेल की डेंसिटी 282 पीपीआई है।

प्रोसेसर - भारत 5 हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्टज कोर्टेक्स A53 का क्वाड कोर मीडियाटेक  MT 6737 प्रोसेसर दिया गया है और ग्राफिक्स के लिए माली T720 MP2 का जीपीयू लगाया गया है, इस फ़ोन में एंड्राइड का सबसे पॉपुलर एंड्रोइड वर्जन 7.0 नूगा दिया जाएगा।

रैम और स्टोरेज - Micromax Bharat 5 स्मार्टफोन में आपको 1 जीबी की रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा, इस स्मार्टफोन के स्टोरेज को आप चाहे तो माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं इस स्मार्टफोन मे डेडीकेटेड माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है ।

कैमरा - माइक्रोमैक्स के भारत सीरीज के इस नये स्मार्टफोन में आपको 5 मेगापिक्सल का बैक कैमरा दिया जाएगा और 5 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, सबसे खास बात इसके कैमरे में यह है कि इसके दोनों कैमरों में एलईडी फ्लैश दिया गया है जिससे कि आप इस स्मार्टफोन के कैमरे से नाइट में भी अच्छी तस्वीर ले सकते हैं।

सेंसर और कनेक्टिविटी - Micromax के इस नए फोन में सेंसर के तौर पर एक्सेलेरोमीटर सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर और ई-कंपास दिया जा रहा है, जानकारों की माने तो इस फोन में कम से कम फिंगरप्रिंट सेंसर जरूर दिया जाना चाहिए था लेकिन इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो इसमें 4जी वोल्टी के अलावा वाईफाई 802.11 ए/वी/जी/एन, ब्लूटूथ v4.0, एफएम रेडियो, मोबाइल हॉटस्पॉट, 3.5 mm ऑडियो जैक और यूएसबी 2.0 जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए जा रहे हैं।

बैटरी - माइक्रोमैक्स के इस नए फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी जानेवाली 5000 एमएएच की दमदार बैटरी है इसकी बैटरी को लेकर की कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन से आपको नॉनस्टॉप 27 घंते तक का टॉकटाइम देगी,  जो कि आजकल की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में काफी अच्छा फीचर है इसकी अच्छी बैटरी के कारण आपको बार-बार मोबाइल चार्ज करने की टेंशन से निजात मिल जाएगी हमें इसकी बैटरी से सेक्शन में कोई कमजोरी नहीं मिली बस अगर इसमें क्विक चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाता तो सोने पर सुहागा हो जाता।

दोस्तो इस पोस्ट में मैंने आपको micromax bharat 5 Specification, micromax bharat 5 feature, micromax bharat 5 price के बारे में जानकारी दी है आपको हमारा ये पोस्ट कैसा लगा, नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं, धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment