Umang Apps Hai ? ये सवाल आज कल बहुत से लोगो के मन में जरुर होगा, तो आइये हम आज इसी के बारे में बात करते है।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर भारत पूरी तरह से डिजिटल बनता जा रहा है आजकल हर कोई काम ऑनलाइन हो जा रहा है और सभी कामों को ऑनलाइन करने के लिए सरकार भी प्रयासरत है उसको लेकर के सरकार ने कई सारे कदम उठाए हैं और कई सारे वेबसाइट और एप्लीकेशन भी लॉन्च किया है।
इसके बावजूद अभी तक का सबसे बेहतरीन सरकारी एप्लिकेशन उमंग को माना जा रहा है, उमंग एप्लिकेशन को भारत सरकार ने पिछले गुरुवार को लांच किया था इस उमंग एप्लिकेशन के जरिए 100 से भी ज्यादा सरकारी कामकाज आप ऑनलाइन कर सकते हैं, यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन होने के कारन इसका नाम उमंग रखा गया है।
इस एप्लीकेशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में पांचवें ग्लोबल कांफ्रेंस ऑफ साइबर स्पेस के दौरान लांच किया है। लॉंचिंग के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बताया कि "हमें भारत को पूरी तरह से डिजिटल इंडिया बनाना है, भारत जितना ज्यादा डिजिटल होता जाएगा करप्शन उतना ही कम होता जाएगा, हमारा यह एप्लीकेशन बनाने का यही उद्देश्य है कि सामान्य मानविय को छोटे से छोटे काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़े, करीब करीब 100 से ज्यादा सरकारी काम अब भारत के नागरिक इस एप्लीकेशन के जरिए बहुत ही आसानी से कर सकते हैं"।
Umang apps se kya kya kar sakte hai,
यह सवाल हर किसी के मन में जरूर होगा किस उम्र एप्लीकेशन के क्या फायदे हैं और इस एप्लीकेशन से हम कौन कौन से काम कर सकते हैं ?
वैसे तो इस एप्लीकेशन के बारे में कहा गया है कि इस से 100 से भी ज्यादा सरकारी काम किया जा सकता है लेकिन हम इसके काम होने कुछ सर्विस के बारे में आपको बताना चाहेंगे।
1. Aadhar card update or download - इस नए उमंग एप्लिकेशन से आप अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं और साथ ही साथ PDF फाइल के तौर पर डाउनलोड भी कर सकते हैं, इसके लिए आपको आधार कार्ड वेरिफिकेशन करना होगा। आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधार नंबर वेरीफाई कराना पड़ेगा, आधार नंबर वेरीफाई कराने के बाद आपके आधार कार्ड में जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आयेगा, आप जब ओटीपी को इस एप्लीकेशन पर वेरीफाई करा देंगे तो आप अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
2. LPG Gas account operate - आप इस एप्लीकेशन के द्वारा अपने एलपीजी गैस अकाउंट को ऑनलाइन ऑपरेट कर सकते हैं, आप इस उमंग एप्लिकेशन के द्वारा किसी भी LPG गैस अकाउंट को अपडेट कर सकते हैं चाहे आपके पास HP गैस का कनेक्शन हो, भारत गैस का कनेक्शन हो या इंडियन गैस का कनेक्शन आप सभी सरकारी गैस कंपनियों में अपने अकाउंट को ऑपरेट कर सकते हैं, ऑपरेट का मतलब यह हुआ कि आप चाहे तो ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुकिंग कर सकते है, ऑनलाइन पेमेंट या आप की सब्सिडी वाले सिलेंडर कितनी बची हुई है या कितनी खत्म हो चुकी है इन सभी चीजों की जानकारी आप यहां से ले सकते हैं।
3. Pan card apply or correction - उमंग एप्स के जरिए आप चाहे तो नया पैन कार्ड अप्लाई कर सकते हैं या जारी हो चुके पैन कार्ड में जरूरी बदलाव कर सकते हैं ये सुविधा आपके लिए इस एप्लीकेशन पर मौजूद है।
5. Epfo account operate - अगर आप भी किसी कंपनी में काम करते हैं और आपका पीएफ कटता है तो आप यहां पर अपने पीएफ अकाउंट की पूरी डिटेल देख सकते हैं, ऑनलाइन पैसे निकाल सकते हैं यह अपने पुराना PF नंबर ट्रांसफर कर सकते हैं इन सभी काम करने के लिए आपको बस अपने यूएएन नंबर से लोगिन करना पड़ेगा और अपनी आइडेंटिटी वेरिफ़ाई करानी पड़ेगी, हा लोगिन करने के लिए आपका यूएएन नंबर एक्टिवेट होना चाहिए, अगर आपका efo uan number एक्टिवेट नहीं है तो यहाँ क्लिक कर के epfo के पेज पर जा के अपना यूएएन नंबर एक्टिवेट कर सकते है।
6.CBSE - CBSE स्टूडेंट के लिए एप्लीकेशन बहुत ही काम का साबित हो सकता है क्योंकि इससे स्टूडेंट अपना एग्जाम सेंटर और और रिजल्ट की जानकारी यहां से ले सकते हैं।
7. NCERT - इस एप्लीकेशन पर एनसीईआरटी स्टूडेंट के लिए बहुत कुछ है स्टूडेंट को यहां पर एनसीईआरटी की किताब विषय के अनुसार पढ़ने को मिल जाएगी।
8. PMKVY - आप इस बेहरतीन उमंग एप से प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में पूरी जानकारी ले सकते है, इसके लिए आपको अब सरकारी बाबुओ के आगे पीछे नहीं चलना पड़ेगा।
ऐसे ही बहुत सारे एप्लीकेशन आपको एक ही जगह पर मिल जाएगा इसके लिए आपको कई सारे एप्लीकेशन डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है बस आप एक एप्लीकेशन उमंग डाउनलोड कर लीजिए फिर आपका सारा काम सिर्फ इसी एक एप्लीकेशन से हो जाएगा मैंने तो ऊपर सिर्फ 8 सर्विस के बारे में जानकारी ददी है, ऐसे बहुत सारे सरकारी सेवाए आपको इस एप्लीकेशन पर मिल जाएगी, और बहुत सारी सेवाए और भी इसमें शामिल की जाएगी, इअसी जानकारी मिल रही है।
Umang apps hai kya
उमंग एप्लिकेशन को आप सभी सरकारी एप्लिकेशन रखने वाला एक भण्डार मान सकते हैं, इस एप्लीकेशन को आप जब भी ओपन करेंगे तो ओपन करने के बाद इसमें बहुत सारे एप्लीकेशन दिखेंगे जैसा कि आप Google Play Store में देखते है गूगल प्ले स्टोर को जब भी आप खोलते हैं तो उसे बहुत सारे एप्लीकेशन आपको दिखाई पड़ता है लेकिन आपको उसे इस्तेमाल करने के लिए डाउनलोड करने के बाद इंस्टॉल करना पड़ता है, इस उमंग एप्लिकेशन में ऐसा नहीं है उमंग एप्लिकेशन खोलने के बाद आपको जितने भी सर्विसेज दिखेंगी उसमें click करने के बाद आप इस एप्लीकेशन को इस्तेमाल कर सकते है. इस्तेमाल करने के लिए बस आपको अपनी आइडेंटिटी वेरिफ़ाई करानी पड़ेगी।
Umang application use karne ke tarike
1. गूगल प्ले स्टोर से उमंग अप डाउनलोड करे...।
2.अप्लिकेशन ओपन करने पर आपको मोबाइल नंबर वेरीफाई करने के कहा जायेगा।
3.मोबाइल नंबर इंटर करने के के बाद ये अप आपको मोबाइल वेरीफाई करेगा।
4. वेरीफाई करने के बाद आपसे अपना आधार कार्ड नंबर इंटर करने के लिये कहा जायेगा।
5.आधार कार्ड नंबर इंटर करने के बाद वेरीफाई मेसेज आपके मोबाइल नंबर पर आएगा, ये मेसेज उस नंबर पर आएगा जो आपने आधार कार्ड में रजिस्टर करा रखा है।
6.आधार कार्ड वेरीफाई होने के बाद आपका प्रोफाइल अपने आप ही अपडेट हो जायेगा, (आप चाहे तो आधार कार्ड ऑप्सन को स्किप कर के मैन्युअली ओना प्रोफाइल बना सकते है,)।
तो दोस्तों आज मैंने आपको नए umang अप्लिकेशन यानी Unified Mobile App for New-age Governance के बारे में बताया, मैं खुद ये अप्लिकेशन इस्तेमाल कर रहा हु, इस अप्लिकेशन को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है,
आपकी मेरी द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी हमें निचे कमेन्ट बॉक्स में जरुर बताये, और भी कोई जानकारी umang apps के बारे में चाहिए तो हमें जरुर लिखिए।



No comments:
Post a Comment