हुवावे के अपने सब ब्रांड हॉनर ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Honor V10 रखा गया है, इस स्मार्टफोन की काफी दिनों से होना स्मार्टफोन चाहने वालों को इंतजार था वैसे फिलहाल इस स्मार्टफोन को सिर्फ चीन के बाजारों में लांच किया गया है, और कंपनी का कहना है कि इसे अगले महीने लंदन में होने वाले इवेंट में पूरी दुनिया के स्मार्टफोन बाजारों में लांच कर दिया जाएगा, इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 18:9 रेशियो वाला डिस्प्ले वाला फुल्लव्यू डिस्प्ले और ड्यूल बैक कैमरा सेटअप है।
तो आइए हम आज होनर वी10 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, फीचर और कीमत के बारे में पूरे विस्तार से जानते हैं।
Honor V10 smartphone specification, Feature and price
डिस्प्ले - होनर वी10 स्मार्टफोन में 5.99 इंच की आईपीएस एलसीडी टच स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, और इसके डिस्प्ले की रेज्युलेशन 1080x2160 पिक्सेल है, जबकि इसके पिक्सेल की डेंसिटी 403 पीपीआई है
प्रोसेसर - हॉनर के इस हैंडसेट में सीपीयू 2.4 गीगाहर्टज का ऑक्टा कोर कोर्टेक्स A73 का दिया गया है, और हाई सिलिकॉन किरीन 970 का चिपसेट लगाया है, और ग्राफिक्स के लिए Mali G72 mp12 का जीपीयू लगाया गया है, जबकि ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर एंड्राइड का सबसे लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम ओरियो 8.0 दिया गया है।
रैम और स्टोरेज - होनर वी10 को तीन रैम और इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में लांच किया गया है इसका पहला वेरियंट 4जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज का है इसका दूसरा वैरियंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज का है और इस का तीसरा वेरियंट 6 जी बी रेम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, इसके अलावा यूजर इस स्मार्ट फोन के स्टोरेज को 256 जीबी के माइक्रो SD कार्ड के जरिए बड़ा भी सकते हैं इसमें हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है।
कैमरा - जैसा कि मैंने आपको पहले ही बताया है कि Honor V10 स्मार्टफोन में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, अगर हम इसके बैक कैमरे की बात करे तो इसमे 16 और 20 मेगपिक्सेल का सेंसर दिया गया है, और इस स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा 13 मेगपिक्सेल का दिया गया है, इस फोन के कैमरे में कई सारी अच्छे कैमरा फीचर्स दिया गया है, जैसे कि एलईडी फ्लैश, टच फोकश, फेस डिटेक्सन, स्माइल डिटेक्शन, ऑटो फोकश, एचडीआर, पैनोरमा, नाईट मोड़, बियूटी मोड़ इत्यादि, अगर गोर किया जाए तो इस स्मार्टफोन को एक कैमरा फ़ोन कहना गलत नही होगा।
सेंसर - हॉनर के इस V10 स्मार्टफोन में दिए जा रहे सेंसर की बात करे तो आपको बता दें इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा एक्सेलेरोमीटर सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, ई-कंपास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है, इस स्मार्टफोन का फिंगरप्रिंट सेंसर इसके फ्रंट में इंटीग्रेट किया गया है।
कनेक्टिविटी - हॉनर के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 802.11 ए/वी/जी/एन, वाईफाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ 4.2, हॉटस्पॉट, एफ़एम रेडियो, एनएफसी, इंफेरेड पोर्ट और यूएसबी 2.0 टाइप सी रिवरसेवल कनेक्टर जैसे अच्छे फीचर्स दिया गया है।
बैटरी - हॉनर के इस नए स्मार्टफोन में 3750 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है इसके बैटरी को लेकर कंपनी ने यह दावा किया है कि इस स्मार्टफोन को एक पूरा दिन इस्तेमाल करने के बाद भी इसकी बैटरी डेड नही होगी, चाहे आप कितना भी इस्तेमाल क्यों न करो।
फिजिकल डायमेंशन - स्मार्टफोन के बॉडी की डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 157 mm चौड़ाई 75 mm और मोटाई 7 mm है इस स्मार्टफोन का वजन 172 ग्राम है।
कलर - इस स्मार्टफोन को शुरूआती में बीच गोल्ड, अरोरा ब्लू, चार्म रेडऔर नाईट ब्लाक रंग में लांच किया गया है।
कीमत - Honor V10 स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 2,699 चीनी युआन मतलब करीब करीब 26,400 रुपये के आसपास होता है, और इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी वाले हैंडसेट की कीमत 2,999 चीनी युआन जो करीब करीब 29,300 होता है, और इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले फ़ोन की कीमत 3,499 चीनी युआन जो लगभग 34,200 रुपये होता है।
उपलब्धता - इस स्मार्टफोन को जैसा कि मैंने आपको पहले बताया अभी सिर्फ चीन में लॉन्च किया गया है इसके भारत मे उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन पूरी उम्मीद है कि लंदन में 5 दिसंबर में होने वाले इवेंट में इसके ग्लोबली लॉन्च के बारे में ऑफिशियली अनाउंस कर दिया जाएगा क्योंकि हर एक स्मार्टफोन कंपनियां भारत में अपना बाजार मजबूत करना चाहती है ऐसे में ऐसा नहीं लगता है कि इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च होने में कुछ ज्यादा समय रह गया है।
Honor V10 स्मार्टफोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन
Honor V10 स्मार्टफोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन
| डिस्प्ले | 5.99 इंच |
|---|---|
| रेज्यूलेशन | 1080x2160 पिक्सेल |
| प्रोसेसर | 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉ़यड 8.0 |
| फ्रंट कैमरा | 13-मेगापिक्सल |
| बैक कैमरा | 16+20 मेगापिक्सल |
| स्टोरेज | 128 जीबी |
| रेम | 6 जीबी |
| बैटरी | 3750 एमएएच |
| कीमत | 34,200 रूपये |
दोस्तों आपको हमारा यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं, दोस्तों मुझे नए नए गैजेट के बारे में जानकारी इकट्ठा करना और उसे लोगों में शेयर करना शुरू से ही काफी पसंद है मैं यह काफी दिनों से सोच रहा था कि नए नए गैजेट और हिंदी में टिप्स और ट्रिक लोगों के बीच में कैसे रखूं, मुझे यह मौका इंटरनेट के जरिए मिला है, इसलिए दोस्तो मुझे आपके प्रोत्शाहन की सख्त जरूरत है, आपकी कोई भी शिकायत और सुझाब हो हो हमे जरूर बताएं, इसके लिए आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स का इस्तेमाल कर सकते है।


No comments:
Post a Comment