Showing posts with label Panasonic. Show all posts
Showing posts with label Panasonic. Show all posts

Tuesday, November 21, 2017

Panasonic p91 स्मार्टफोन हुआ लांच, पढ़े पूरी स्पेसिफिकेसन और फीचर्स

दोस्तों आज हम बात करने जा रहे हैं पिछले गुरुवार यानी 16 नवंबर 2017 को लांच हुए पैनासोनिक के नये स्मार्टफोन की, जिसका नाम पैनासोनिक पी 91 है।

दोस्तो जैसा कि हम सबको पता है पैनासोनिक जापान की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है, जो स्मार्टफोन के साथ साथ और भी कई सारी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट बनाती है,पैनासोनिक स्मार्टफोन कंपनी ने अपने पी सीरीज के कई सारे स्मार्टफोन भारतीय बाजार में और दुनिया भर के बाजारों में लॉन्च कर चुकी है इसी सीरीज में पैनासोनिक इलेक्ट्रॉनिक्स ने एक और नया स्मार्टफोन का नाम जोड़ दिया है जिसका नाम Panasonic पी91 है।

पैनासोनिक पी 91 के  फुल स्पेसिफिकेशन और फीचर  नीचे दिए जा रहे है।

डिस्प्ले

पैनासोनिक पी 91 स्मार्टफोन की डिस्प्ले 5 इंच की है जो कि आपके हाथों में बिल्कुल फिट बैठेगी साधारणता 4.5 इंच से लेकर के 5 इंच तक के स्मार्टफोन किसी भी आदमी के हाथों में सही बैठता है इससे ज्यादा बढ़ा स्मार्टफोन को एक हाथ से इस्तेमाल करने में ज्यादातर लोगों को परेशानी होती है, इसलिए यह स्मार्टफोन साइज के हिसाब से बिल्कुल सही है,  इस फोन के डिस्प्ले की रेज्युलेशन 720x1280 पिक्सेल है, और इसके डिस्प्ले की पिक्सेल की डेंसिटी 196 पीपीआई है।

प्रोसेसर

इस डिवाइस में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ का मीडियाटेक MT 6737 M के प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, मीडियाटेक का प्रोसेसर ही ज्यादातर पैनासोनिक के हैंडसेट में उपयोग किया जाता है, वैसे आज कल स्नैपड्रेगन प्रोसेसर का इस्तेमाल ज्यादतर स्मार्टफोन ब्रांड कर रही है, इस स्मार्टफोन में आपको Android का 7.0 नूगा वर्जन आपको मिलेगा।

रैम और इंटरनल मेमोरी

पैनासोनिक  के इस नए फोन में आपको 1GB की रैम और 16जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगी, इंटरनल मेमोरी सेक्शन में यह स्मार्टफोन थोड़ा वेहतर नज़र आता है क्योंकि इसमें डेडीकेटेड स्लॉट दिया गया है, जिसमें आप 128 GB के माइक्रो एसडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं, रैम सेक्शन में यह स्मार्टफोन थोड़ा कमजोर नजर आता है क्योंकि 6499 कीमत वाले इस स्मार्टफोन मैं सिर्फ 1GB रैम दिया जा रहा है जबकि इसी कीमत पर आपको कई और ब्रांड में 2 से 3 GB रैम वाले स्मार्टफोन मिल जाएंगे।

कैमरा

Panasonic के इस नए स्मार्टफोन में आपको 8 मेगापिक्सल का बैक कैमरा मिलेगा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा इसकी कैमरे में टच फोकस LED फ्लैश एचडीआर पैनोरमा जैसे कैमरा फीचर आपको मिल जाएंगे कैमरा सेक्शन में यह स्मार्टफोन काफी अच्छा नजर आता है

सेंसर और कनेक्टिविटी

किस स्मार्ट फोन में एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए जा रहे हैं जबकि कनेक्टिविटी फीचर के तौर पर इसमें वाईफाई, हॉटस्पॉट,  ब्लूटूथ,  एफएम रेडियो, USB कनेक्टर जैसे फीचर दिए जा रहे है।

बैटरी और फिजिकल डायमेंशन

पैनासोनिक पी91स्मार्ट फोन की बैटरी 2500 एमएएच की है, जिस को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि स्मार्टफोन के बैटरी आपको पूरे दिन की बैटरी बैकअप देगी, और इस स्मार्टफोन का फिजिकल डायमेंशन कुछ इस प्रकार है लंबाई 144.7 mm चौड़ाई 72.4 mm मोटाई 10.1 mm स्मार्टफोन का वजन 161 ग्राम है।

कीमत और कलर

पैनासोनिक पी 91 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 6,499 रुपए में लॉन्च किया गया है, वैसे स्पेसिफिकेशन के नज़र से यह थोड़ा महंगा जरूर है लेकिन पैनासोनिक एक अच्छा ब्रांड है और अगर आप एक अच्छे ब्रांड का स्मार्टफोन खरीदते हैं तो आपको थोडा ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे, क्योंकि ब्रांडेड चीजें हमेशा महंगी होती है, ये स्मार्टफोन अभी बाज़ार में आपको ब्लैक, गोल्ड और ब्लू कलर में मिल जायेगा ।

दोस्तों आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं और अगर आप किसी और स्मार्टफोन यह किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के बारे में जानकारी चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं हम अगले पोस्ट में उसे जरूर शामिल करेंगे कि आपको इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के बारे में कोई भी सवाल करना है तो वह भी आप कर सकते हैं।