Smartphone Ki Battery Life Kaise Badaye | Phone Ki Battery Jaldi Charge Kaise kare
आजकल इस टेक्नोलॉजी के दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अभिन्न हिस्सा बन गया है स्मार्ट फोन के बिना हमारी जिंदगी अधूरी सी लगने लगी है, आजकल हर किसी के पास आपको स्मार्ट फोन मिल जाएगा शायद आपके पास भी होगा लेकिन स्मार्टफोन यूज़र की सबसे बड़ी परेशानी यह होती है की स्मार्ट फोन की बैटरी बहुत जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है बैटरी डिस्चार्ज होने के बहुत सारे कारण
होते हैं आज हम उन्हीं सब कारणों के बारे में बात करेंगे और यह भी बात करेंगे कि आप कैसे अपने स्मार्टफोन की बैटरी को ज्यादा देर तक चला सकते हैं और साथ ही साथ यह भी आपको बताएंगे कि आप अपने स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी से जल्दी कैसे चार्ज करें क्योंकि आजकल काफी ज्यादा पावर वाली बैटरी आ गई है जाहिर सी बात है अगर ज्यादा पावर वाली बैटरी है तो इसे चार्ज करने में भी ज्यादा टाइम लगता है आज हम स्मार्टफोन के बैटरी के रिलेटेड हर एक समस्या का समाधान आपको बताएंगे।
होते हैं आज हम उन्हीं सब कारणों के बारे में बात करेंगे और यह भी बात करेंगे कि आप कैसे अपने स्मार्टफोन की बैटरी को ज्यादा देर तक चला सकते हैं और साथ ही साथ यह भी आपको बताएंगे कि आप अपने स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी से जल्दी कैसे चार्ज करें क्योंकि आजकल काफी ज्यादा पावर वाली बैटरी आ गई है जाहिर सी बात है अगर ज्यादा पावर वाली बैटरी है तो इसे चार्ज करने में भी ज्यादा टाइम लगता है आज हम स्मार्टफोन के बैटरी के रिलेटेड हर एक समस्या का समाधान आपको बताएंगे।
सबसे पहले हम बात करते हैं कि कैसे हम अपने स्मार्टफोन की बैटरी ज्यादा देर तक चला सकते हैं
How To Increase Smartphone Battery Life
1. सही तरीके से चार्ज करे - सही तरीके से चार्ज करने का हमारा तात्पर्य है कि कभी भी आप अपने स्मार्टफोन को चार्जिंग प्लग में लगा कर के ना छोड़ें, ऐसा करने से आपकी बैटरी जल्दी खराब हो सकती है हो सकता है ऐसा करने पर एक दो बार में कोई असर ना हो लेकिन अगर आप इसकी आदत बना लेंगे तो आपके स्मार्टफोन की बैटरी बहुत जल्दी खराब हो सकती है और हमेशा यह भी ध्यान रखें कि कभी भी अपने फोन को पूरी तरह से डिस्चार्ज ना होने दें जब कभी भी आपको टाइम मिले तो चार्जिंग प्लग में लगाकर जितना भी समय हो इतनी देर के लिए चार्ज कर ले ऐसा सोचना ग़लत है कि बार-बार चार्ज करने से बैटरी जल्दी खराब होती है, हां लेकिन एक बात का हमेशा ख्याल रखें कम से कम 1 महीने में अपने स्मार्टफोन को एक बार पूरी तरह से डिस्चार्ज हो जाने दे डिस्चार्ज होने के बाद फिर उसे पूरी तरह से चार्ज करें ऐसा करना स्मार्टफोन की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है लेकिन ऐसा बार बार नहीं करना है।
2.हमेशा ओरिजनल चार्जर का इस्तेमाल करे - स्मार्टफोन की बैटरी खराब होने में डुप्लीकेट चार्जर का अहम रोल होता है इसलिए दोस्तों कभी भी डुप्लीकेट चार्जर से अपने स्मार्टफोन को चार्ज ना करें, हमेशा कंपनी के द्वारा प्रभावित कराए गए चार्जर से ही अपने स्मार्टफोन को चार्ज करें ऐसा करने से आपके स्मार्टफोन की बैटरी कभी खराब नहीं होगी, डुप्लीकेट चार्जर में इनपुट और आउटपुट वोल्टेज का कोई निर्धारित पैमाना नहीं होता है लेकिन अगर आप ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करेंगे तो आपके स्मार्टफोन की बैटरी को उतना ही पावर मिलेगा जितना कंपनी ने उसके लिए निर्धारित कर के रखा है और स्मार्टफोन ब्रांड उसी हिसाब से चार्जर को बनाती है।
3.जब जरूरत न हो तो इंटरनेट बन्द कर दे - जब कभी भी आपको इंटरनेट की आवश्यकता नहीं हो तो आप अपने इंटरनेट कनेक्शन को ऑफ कर दें ऐसा करने से आप यह महसूस करेंगे कि आपके स्मार्टफोन की बैटरी ज्यादा देर तक चल रही है, इंटरनेट चलाने से स्मार्टफोन की बैटरी ज्यादा डिस्चार्ज होती है यह बात वैसे करीब-करीब हर एक स्मार्टफोन यूज़र को पता होता है लेकिन अगर आपको इसके बारे में पता नहीं है तो आप ऐसा कर सकते हैं।
4.कनेक्टिविटी ऑप्शन ऑफ रखे - स्मार्ट फोन में कई सारे कनेक्टिविटी फीचर होते हैं जैसे कि वाईफाई ब्लूटूथ जीपीएस इत्यादि कनेक्टिविटी फीचर ऑन रखने से स्मार्ट फोन की बैटरी बहुत जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है इसलिए जब भी आप इन फ्यूचर का इस्तेमाल ना करें तो इन्हें बंद करके रखें ऐसा करने से आपके स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ लंबी हो जाएगी।
5. बैकग्राउंड में चल रहे एप्लीकेशन को बंद करें - आप जब कभी भी स्मार्टफोन में इंस्टाल एप्लिकेशन इस्तेमाल करते हैं और होम बटन प्रेस करके आप होम स्क्रीन पर आ जाते हैं तो आपके द्वारा इस्तेमाल की गई पिछली सभी एप्लीकेशन बैकग्राउंड में चलती रहती है जिसके कारण स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है इसलिए जब कभी भी आप अपने स्मार्टफोन में कोई एप्लीकेशन या गेम्स इस्तेमाल करें और उसके बाद उसे बंद करे तो तो याद करके बैकग्राउंड में चल रहे सभी एप्लीकेशन को बंद कर दें, ऐसा करने से भी आपके स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ लंबी हो जाएगी।
5. ब्राइटनेस कम करके रखें - आप अपने स्मार्टफोन की ब्राइटनेस हमेशा जरूरत के हिसाब से ही रखें कुछ स्मार्टफोन यूज़र किया आदत होती है कि अपने स्मार्टफोन की ब्राइटनेस लेवल काफी ज्यादा करके रखते हैं ऐसा करने से स्मार्ट फोन की बैटरी बहुत जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है डिस्प्ले स्मार्टफोन का एक ऐसा हार्डवेयर है जो सबसे ज्यादा बैटरी यूज करती है इसीलिए हमेशा अपने स्मार्टफोन की ब्राइटनेस लेवल कम करके रखें।
दोस्तों आजकल स्मार्टफोन की बैटरी काफी ज्यादा पावर वाली आने लगी है, पहले ऐसा हुआ करता था कि अगर आपके स्मार्टफोन में 2000 एमएएच की बैटरी है तो भी वह काफी ज्यादा मानी जाती थी और उस समय वह ज्यादा इसलिए मानी जाती थी क्योंकि उस दौर में 3G 4G कनेक्टिविटी नहीं थी 3G 4G कनेक्टिविटी में बैटरी ज्यादा कंज्यूम होता है। जब से 3G 4G नेटवर्क आया है तब से स्मार्टफोन ब्रांड ने अपने स्मार्टफोन में ज्यादा पावर वाली बैटरी भी देना शुरु कर दिया है लेकिन ज्यादा पावर वाली बैटरी में एक दिक्कत यह होती है कि उसे चार्ज करने में काफी समय लग जाता है अगर आप चाहते हैं कि आपका स्मार्टफोन जल्दी से चार्ज हो जाए तो नीचे दिए गए कुछ बातों का ध्यान रखें जिससे कि आप फ़ोन की बैटरी जल्दी चार्ज हो जाएगी।
Phone Ki Battery Jaldi Charge Kaise kare,
1.ओरिजनल चार्जर इस्तेमाल करे - ओरिजिनल चार्जर से मोबाइल को चार्ज करने से बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है इसलिए हमेशा अपने स्मार्टफोन को ओरिजिनल चार्जर से ही चार्ज करें।
2.फ़्लाईट मोड़ में चार्ज करे - फ्लाइट मोड में स्मार्टफोन को करके चार्ज करने से स्मार्ट फोन की बैटरी बहुत ही जल्दी चार्ज हो जाती है इसलिए जब कभी भी आप अपने स्मार्टफोन को चार्ज करें तो अपने फोन को फ्लाइट मोड में कर दे, फ्लाइट मोड में करने के बाद आप अपने फोन से कोई भी कॉल या इंटरनेट सर्फिंग नहीं कर पाएंगे क्योंकि फ्लाइट मोड में करने के बाद स्मार्ट फोन नो सर्विस में चला जाता है वैसे यह सही भी है क्योंकि स्मार्ट फोन को चार्ज करते समय इस्तेमाल करना खतरे से खाली नहीं है आपने कई सारी ऐसी खबरें सुननी होगी कि चार्ज करते समय फोन को इस्तेमाल करने से फोन की बैटरी ब्लास्ट भी हो जाती है।
3. ब्राइटनेस लेवल कम करके चार्ज करें - ब्राइटनेस लेवल कम करके चार्ज करने से भी स्मार्ट फोन की बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है क्योंकि चार्ज होते इस में बैटरी का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं होता है।
4. GPS ब्लूटूथ वाईफाई को बंद करके चार्ज करें - फोन को चार्ज करते समय इस बात का हमेशा ख्याल रखें कि आपके स्मार्टफोन की कोई भी कनेक्टिविटी फीचर ऑन ना हो ऐसा होने से आपके स्मार्टफोन की बैटरी चार्ज होने में ज्यादा समय लगेगा।
वैसे दोस्तों आज कल बहुत सारे स्मार्टफोन में क्विक चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है जिससे कि स्मार्ट फोन की बैटरी बहुत ही जल्दी चार्ज हो जाती है लेकिन अगर आपके स्मार्टफोन में क्विक चार्जिंग सपोर्ट नहीं दिया हुआ है तो आप ऊपर दिए गए उपायों को अमल करके अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ लंबी कर सकते हैं और अपने स्मार्टफोन के बैटरी को जल्दी से चार्ज कर सकते हैं।

No comments:
Post a Comment